स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे नेताजी तिवारी

मण्डला।आजाद हिंद फौज के संस्थापक और देश के महान क्रांतिकारी स्व सुभाष चंद्र बोस नेताजी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्यता के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय नेहरू स्मारक में जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने नेताजी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता क्रांति को एकता का मूलमंत्र दिया और पूरे विश्व मे रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए जागरूक कर उन्हें क्रांति से जोड़ा। ब्रिटिश हुकूमत पर सैन्य दबाब बनाकर उन्होंने ब्रिटिश शासन की नीवें हिला दी थीं। नेताजी के नेतृत्व ने आजादी की लड़ाई को अंतिम स्वरूप दिया था। उनका देश के लिए योगदान अमर है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेताजी के अमिट योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान निवास आशीष आशु जैन, नीलेश तिवारी सैयद मंजूर अली, पुहुप सिंह भारत रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, हिमांशु हनी बर्वे सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



