एक दिवसीय नि:शुल्क टॉक शो का आयोजित

जबलपुर। नर्मदा इवेंट्स जबलपुर द्वारा शहीद स्मारक गोल बाजार प्रांगण में सौरभ पटेल बिग बॉस सीजन १२ फेम के साथ टॉक शो का आयोजन कराया गया. जो की मुंबई बिग बॉस सीजन १२ में प्रतियोगी रहे हैं एवं टेलीविज़न अभिनेता है. टॉक शो के दौरान सौरभ जी ने युवाओं को रियलिटी शो बिग बॉस में करियर बनाने की जानकारी दी और कैसे एक जबलपुर का युवा बिग बॉस में भाग ले सकता है और जबलपुर से मुंबई तक का सफर तय कर सकता है | इसी दौरान उन्होंने एनआईआईएम के विद्यार्थियों को एक रियलिटी शो जैसे इवेंट की बारीकियों के बारे मेज बताया इस कार्यक्रम का मैनेजमेंट एनआईआईएम के विद्यार्थियों द्वारा किया गया. आज के आधुनिक दौर में हम इंटरनेट और एंड्राइड मोबाइल के द्वारा अपनी प्रतिभा को दूर-दूर तक ले जाने में सक्षम है पहले ऐसा नहीं था लेकिन इसके साथ साथ कंपटीशन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है इसके लिए घबराना नहीं है सही लक्ष्य में निर्णय करके और आगे बढ़ते जाना है जो मेहनत करता है वह हमेशा जीत हासिल करें यह जरूरी नहीं लेकिन एक ना एक दिन उसे अपनी मंजिल जरूर मिलती है बस फर्क इतना है आपकी काबिलियत किसी की समझ में आ जाए फिर आप अनमोल हो जाएंगे । इस अवसर पर विपुल पांडे, अभिषेक पटेल, विदित सोनी, सुधीर केसरवानी, आदि का सराहनीय योगदान रहा ।



