चार दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मिल रहे जीवन के नए सूत्र

आचार्य की वाणी कर रही कृतार्थ
जबलपुर दर्पण। युग प्रधान दादा गुरुदेव की भक्ति से ओतप्रोत होकर श्रद्धालुओं ने जीवन के नवीन आनन्द और ज्ञान की प्राप्ति की। अवसर था दादा गुरुदेव एवं नाकोड़ा भैरव व अम्बिका देवी के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का। परम् पूजनीय खरतरगच्छ आचार्य जिन पीयूषसागर सूरिश्वरजी जी मा. सा.के पावन सानिध्य में सगड़ा जैन मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह के तृतीय दिवस आज आस्था ने भक्ति के नए आकाश स्पर्श किये। धर्मावलम्बियों ने अपने सम्पूर्ण समर्पण के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लिया व पुण्य अर्जित किया। सकल जैन श्वेताम्बर समाज के तत्वावधान में जारी चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज प्रातः हर्षोल्लास के संग नन्दावर्त पूजन प्रारंभ हुआ। ततपश्चात अठारह अभिषेक पूजन सम्पन्न हुआ। सन्ध्या काल में सुप्रसिद्ध संगीतकार रायपुर से पधारे राहुल झाबक ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति अपने आप अनूठी और मोहक थी। धर्मनाथ जिनालय एवं जिनदत्त सूरि दादावाड़ी ट्रस्ट के राजेंद्र सांड, दिनेश बैद, नयन समदड़िया, मनीष कोठारी, सौरभ बरडिया व मोनेश भूरा आदि ने सभी से अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।
आज होगी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा
इस भव्य आयोजन के चतुर्थ दिवस बुधवार को मंदिर परिसर में प्रातः 8:30 बजे से प्रतिष्ठा की विधि संपन्न होगी। इसी क्रम में आगे शाही करबा तथा दोपहर 12 बजे से फले चुंदड़ी का आयोजन होगा।



