शबरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने डिंडोरी पहुंचे फग्गन सिंह कुलस्ते

भूख हड़ताल पर बैठी रसोईयां संघ के कार्यकर्ताओं ने रोका मंत्री का काफिला।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। शबरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते डिंडोरी पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री कुलस्ते का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि जंयती के अवसर पर डिंडोरी गोंडवाना महासंघ द्वारा एक रैली का आयोजन भी किया गया,जहां मंत्री कुलस्ते भी कार्यक्रम में शामिल हुए। रैली जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों से निकाली गई,जो बिरसा मुंडा स्मृति स्थल तक पहुंचने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जहां कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में इतिहास के पन्नों में दर्ज आदिवासियों के इतिहास के बारे में बताया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे, कुलस्ते के आगमन पर उनके साथ रैली के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, ज्योति प्रकाश धुर्वे, दुलीचंद उरैती, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



