जिले में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए गए निर्देश।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोरोनावायरस के नए मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया कि बैठक में हमेशा मास्क का उपयोग करें और हाथों को सेनेटाईज करते रहें, सामाजिक दूरी का पालन करें और छींकते व खांसते समय मुंह और नाक को रूमाल या कपड़े से जरूर ढकें। कलेक्टर झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए गए। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्कर्मा, अपर कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिण्डोरी महेश मण्डलोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.मेहरा सहित विभिन्न विभागीय-अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि आगामी दिनों में शबरी जयंती महोत्सव एवं महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। गांव-गांव में भागवत पुराण, रामसंकीर्तन एवं सेवाधुन का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी श्रद्धालु सावधानीपूर्वक उक्त पर्वों को मनायें और मास्क व सेनेटाईजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
बाहर से आने वाले व्यक्तियों का करवाएं थर्मल स्नैकिंग।
दुकानदार एवं सब्जी वाले भी अपने दुकानों में मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग करें। दुकान में आने वाले ग्राहकों को मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दें। कलेक्टर रत्नाकर झा ने वाहनों में मास्क एवं थर्मल स्कैनिंग का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस में सफर करने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से कराएं। वाहन चालकों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करें। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि डिण्डोरी जिले में छत्तीसगढ एवं जबलपुर से आने वाले सभी वाहनों के व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग, वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराया जाए। उन्होंने डिण्डोरी जिले को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। निश्चित अंतराल में डस्टबिन रखें। अपने आसपास के परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखें और इसके लिए लोगों को समझाईस भी दें। नगर में वाहन पार्किंग व्यवस्था का उचित प्रबंध करें। यह सुनिश्चित करें कि सड़कों के आसपास लगने वाली दुकानें सुव्यवस्थित ढंग से निश्चित स्थान पर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।



