विभिन्न स्तरों पर आयोजित होगें स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

कटनी दर्पण। कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशों के परिपालन में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 के तहत प्रतिदिन आयोजित की जानें वाली गतिविधियों को प्रभावी बनानें एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने हेतु प्रस्तावति जनजागरूकता कार्ययोजना का कलेण्डर तैयार किया जाकर गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन सुनील सिंह नें जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत 25 फरवरी को संचालित की जानें वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियों से जन सामान्य को अवगत करानें हेतु आचार्य विनोवा भावे वार्ड में प्रातः 10 बजे प्रभात फेरी, प्रातः 11 बजे रैली, दोपहर 12 बजे स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करनें हेतु स्पाट पेंटिंग, दोपहर 01 बजे से पोर्टल में सिटीजन फीडबैक तथा हाउसहोल्ड सर्वे का कार्य तथा दोपहर 3 बजे से नुक्कड नाटक का आयेाजन किया जावेगा इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में दोपहर 4 बजे तथा राम जानकी हनुमान वार्ड में शाम 5 बजे नुक्कड नाटक का आयोजन किया जाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जावेगा।
नालंदा स्कूल में दोपहर 12 बजे से स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करनें हेतु निबंध प्रतियोगिता तथा दोपहर 1 बजे से स्कूल में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जावेगा। कचरे से संबंधित शिकायतों का निराकरण की जानकारी प्रदाय की जाकर दोपहर 3 बजे से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता महुआ एप डाउनलोड करानें तथा दोपहर 4 बज से ईश्वरी पुरा वार्ड में आई.एच.एच.एल गतिविधि का आयोजन किया जाकर स्वच्छता सर्वेक्षण की गतिविधियों से जनसामान्य को अवगत कराया जावेगा।



