डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में पहुंचे 83 आवेदन पत्र,जल्द निराकरण करने के निर्देश

विभागीय अधिकारी सहित कर्मचारी रहे मौजूद।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने मंगलवार को जनसुनवाई में डिण्डोरी जिले के दूर-सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिको की समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न प्रकरणों से संबंधित कुल 83 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई मे बिसाहिन बाई ग्राम सेनगुड़ा जनपद पंचायत करंजिया ने बताया कि सितंबर 2020 से उसका सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद कर दिया गया है। उसने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया को भी आवेदन दिया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। बिसाहिन बाई ने जनसुनवाई में मांग की कि उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाए। जनसुनवाई में मुन्नालाल जनपद पंचायत बजाग ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि दुल्ली बाई की मृत्यु हो जाने पर उसे सहायता राशि नहीं मिल रही है। उसने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर वह जनसुनवाई में सहायता राशि की मांग कर रहा है, जिससे उसे सहायता राशि मिल सके। जनसुनवाई में मंगली बाई एवं इतवरिया बाई ग्राम चटिया रैयत, जनपद पंचायत अमरपुर ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की।

वृद्धा पेंशन,आवास की किस्त सहित अन्य की हुई शिकायतें।

उन्होंने बताया कि उनके कच्चे मकान थे जो टूट गए हैं, टूटे मकान में उनका रहना दूभर हो रहा है। उन्होंने पहले ग्राम पंचायत में संपर्क किया लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर उन्हें जनसुनवाई में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग करनी पड़ रही है। इसी प्रकार से सुंदर सिंह ग्राम पंचायत बहेरा माल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना का हितग्राही है। प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय एंव तृतीय किश्त नहीं मिलने पर उसका आवास आधा-अधूरा है। उसने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना की किष्त जारी करने की मांग की। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना का भवन पूर्ण हो सके। जनसुनवाई में इसी प्रकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि का सीमांकन तथा मजदूरी भुगतान के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए। कलेक्टर झा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय, उप संचालक कृषि पी.डी.सराठे, सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88