जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत हरगढ़ में ही नहीं हो पाते ग्राम वासियों के काम

राम भरोसे खुलती है ग्राम पंचायत

 मनीष श्रीवास जबलपुर। जिले की सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरगढ़ के रहने वाले लोगों को अपने काम करने के लिए परेशानी होना पड़ता हैं ।वहीँ अगर किसी को अपना काम करना है तो उसे पहले पैसे देने पड़ते हैं । इस पंचायत में सचिव मनोज पटैल के हिसाब से पंचायत भवन खोला बन्द किया जाता हैं । वहीँ गाँव की सरपंच माया बाई पटैल के पुत्र दरवारी पटैल सरपंची का कार्य करते हैं । और इनका कहना है कि जब भी कोई इस ग्राम पंचायत में आता है तो मुझे फोन करने के बाद ही आता है । नहीं तो पंचायत में काम नहीं होंगे ।
राशनकार्ड में नाम तो हैं पर राशन नहीं- ग्राम पंचायत के गरीब परिवार की महिला मलूबाई पति हरछठ पीड़ित महिला ने बताया कि में जब भी रोजगार गारंटी योजना में कार्य करने के लिए जाती हूं तो मुझें कार्य नहीं दिया जाता हैं । और न ही 40 वर्ष हो गये हैं रहते पर राशनकार्ड में राशन दुकान से नहीं मिलता हैं।
वही मिथला बाई पति मिलानी लाल गडारी ने बताया कि मेरा आज तक राशनकार्ड नहीं बताया गया । इसके अलावा ये भी बताया गया कि पहले पुरानी पंचायत में कम्प्यूटर रखा रहता था अब तो उसका भी पता नहीं कि कहाँ गया और उसका उपयोग कौन कर रहा है । इस पंचायत की पंचायत में परेशान हैं गांव के रहवासी । नहीं मिल पा रहा हैं शासन की कई योजनाओं का लाभ । देखा जाये तो इस योजना का लाभ फिर का वितरण कर दिया जाता हैं । वही 25 वर्षीय युवक पवन यादव हरगढ़ रहवासी ने बताया कि जब भी ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है तो हम लोग अपनी बात कहना चाहते हैं तो हम लोगों को डरा धमकाकर मना कर देते हैं । हम लोग मेहनत मजदूरी करने वाले लोग अपनी समस्याओं की बात किससे बताये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88