बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

गिरीश गौतम का विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना ऐतिहासिक कदम

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सदन का जताया आभारआसंदी का दायित्व गौरवान्वित क्षण: भाजपा जिलाध्यक्ष 

बालाघाट। मध्य प्रदेश विधानसभा के जारी बजट सत्र में सोमवार को रीवा के देवतालाब विधानसभा से चार बार के विधायक गिरीश गौतम जैसे सर्वमान्य जननायक को सर्वसम्मत निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना ऐतिहासिक कदम हैं। गौरतलब रहे उन्होंने साल 1972 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1977 से लगातार उन्होंने किसानों, मजदूरों एवं छात्रों के लिए आवाज उठाई। वह 2003 में  पहली बार विधायक बने। वह विधानसभा की लोक लेखा, महिला एवं बाल कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य रह चुके हैं। फलीभूत, अध्यक्ष चुनते ही गिरीश गौतम ने आश्वस्त कराया कि सदन की मर्यादित परंपराओं को जरा भी खरोंच नहीं आने देंगे।

आमजन को मिला सम्मान: रमेश भटेरे-अंत्योदय से सर्वोदय की अभिकल्पना को साकार करने के लिए अपना  सर्वस्वस्त्र न्यौछावर करने वाले जमीनी नेता गिरीश गौतम को विधानसभा की आसंदी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना सही मायनों में गौरवान्वित क्षण हैं। ये बात कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश दिलीप भटेरे ने कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और सारे सदन का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए उतना ही कम होगा। श्री भटेरे ने आगे कहा निसंदेह इससे राष्ट्र सेवा, जन सरोकार व समाजिक क्षेत्रों में जुटे हुए मानव प्रेहरियो में यह संदेश जाएगा कि आज हम जिस प्राणपण से कार्य कर रहे हैं उसका फल अवश्य सुखदायी मिलता है, जो श्री गौतम के विधानसभा अध्यक्ष एकमतेन चुने जाने से परिलक्षित होता है। श्री भटेरे ने कहा वाकई में प्रदेश और आमजन को सच्चा सम्मान मिला हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को जिले की जनता जनार्दन तथा जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से अशेष बधाई व मंगलमय, हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

संसदीय परंपराओं के हैं जानकार-इसी कड़ी में संसदीय परंपराओं के जानकार, अलौकिक प्रतिभा के धनी और निष्ठावान कर्मयोगी गिरीश गौतम के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर आयुष व जलसंसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, सांसद डां ढालसिंह बिसेन, पूर्व कैबिनेट मंत्री व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, पूर्व सांसद केडी देशमुख, पूर्व विधायक डां योगेंद्र निर्मल, भगतसिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नेताम, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता एलकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षद भाई पटेल, गोपाल राव एलकर, भाजपा नेता किरण भाई त्रिवेदी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम हरिनखेरे, सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री निरंजन बिसेन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रवीण मेश्राम, राजकुमार रायजादा, गौरव पारधी, महेंद्र सुराना, अभय सेठिया, श्रीमती भारती पारधी, दिलीप चौरसिया, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, उमेश देशमुख, सुधीर कुसरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, अरूण रांहगडाले, हेमेन्द्र क्षीरसागर, अजय सोनी, गजेन्द्र भारद्बाज, जितेंद्र चौधरी, सतीश लिल्हारे, सुधीर चौधरी, गजेन्द्र भारद्बाज, देवीशंकर टेम्भरे, संतोष शुक्ला, राजेश गोमसे, चित्रसेन पारधी, आलोक चौरसिया, छगन हनवत, नरेन्द्र भैरम, राकेश सेवईवार, संजय मिश्रा, झामसिंह नागेश्वर, राज हरिनखेरे, मनोज हरिनखेडे, गुलशन भाटिया,  मोनिल जैन, रानू श्रीवास्तव, सुदीप जैन, राकेश बनोटे, सुमित यादव, प्रदीप शरणागत, भारत चौधरी, बसंत पंवार, कुणाल एलकर, भूपेंद्र सोहागपुरे, गोपाल आडवाणी, ओमप्रकाश भोयर, विजय बिसेन, ठानेन्द्र पटले, तिलक सोनवाने, गौरव मोनू श्रीवास्तव, राजेश लिल्हारे, जैनेन्द्र कटरे, राजेश मेश्राम, डां बीएल पटले, भींवाराम डहारे, खिमेन्द्र गौतम, अशोक कटरे, प्रहलाद पारधी, कन्हैया चौहान, जयदीप चौहान, केवल सोनेकर, ईशूलाल धावडे, गणेश अग्रवाल, गणेश माधवानी, विक्की पालेवार, अखिलेश चौरे, अंकुश वाजपेई, गणेश लिल्हारे, सिद्धार्थ वाजपेई, अभिषेक मिश्रा, विनय गजभिए, योगेश मरकाम, खिलेश्वर पटले, फूलचंद सहारे, दुलिस तेलासी, संजू डहाके, और संकेत राठौर समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों आदि ने भाजपा परिवार व सभी सहयोगियों का साधुवाद ज्ञापित कर, हर्ष जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88