मोहल्ला क्लास लेने शिक्षक जा रहे गांव-गांव

मण्डला। वर्तमान में कोरोना संकट के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय नहीं लग रहे है। विद्यार्थियों के अध्यापन का नुकसान ना हो उसके लिए मोहल्ला क्लासेज लगाई जा रही है ।बीआरसी सागर पटेल एवं प्रधान अध्यापिका श्रीमती मंजुला यादव के निर्देशन पर माध्यमिक शाला वरिष्ठ मूल मंडला मैं अध्ययनरत छात्राएं निशा धुर्वे और केशमिता मरावी जो कि ग्राम बनियातारा में रहती हैं । बनियातारा मंडला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है । इनकी विषय शिक्षिका श्रीमती लियाकत आरा उच्च श्रेणी शिक्षक साथ में डाइट मंडला की दो छात्र अध्यापक जमुना परते और आरती भारतीया ग्राम बनिया तारा में जाकर दोनों छात्राओं को अंग्रेजी और विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य कराते मिलीं। इस दौरान पालकों से संपर्क करने आए हाई स्कूल सेमरखापा के प्राचार्य अखिलेश चन्र्दोल द्वारा इनकी मोहल्ला क्लासों का जायजा लिया गया।



