डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD)-2026 के अंतर्गत विकसित भारत क्विज़ का शुभारंभ माई भारत पोर्टल के माध्यम से किया है। इस क्विज़ का उद्देश्य युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह क्विज़ बारह भाषाओं में उपलब्ध है तथा भारत की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं से संबंधित ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। यह प्रतियोगिता सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए खुली है, जबकि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा आगे की चरणों के लिए पात्र होंगे। क्विज़ की अवधि 1 सितम्बर से 15 अक्तूबर 2025 तक रहेगी। प्रतिभागियों को कुल दस मिनट में बीस बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, जिसमें केवल एक प्रयास की अनुमति होगी और न्यूनतम सात अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा तथा विजेताओं का निर्धारण कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली द्वारा किया जाएगा, जिससे वे निबंध लेखन, प्रस्तुति आदि जैसे आगामी चरणों में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में भागीदारी निःशुल्क है और सफल प्रतिभागियों को नेतृत्व प्रदर्शित करने, विचार प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत @2047 की परिकल्पना में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अनुसार यह पहल सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके अंतर्गत युवा शक्ति की ऊर्जा और रचनात्मकता को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। अधिक जानकारी, नियम एवं पंजीकरण के लिए प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in पर आमंत्रित किया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close

