समनापुर अंग्रेज़ी शराब दुकान में ज्यादा कीमत पर बिक रही शराब

नंदकिशोर ठाकुर, डिंडोरी ब्यूरो।
डिंडोरी जिले के समनापुर अंग्रेजी शराब दुकान से ऊंची कीमत पर शराब बेचने के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा शराब बिक्री की रसीद भी खरीददारों को नहीं दी जा रही। गौरतलब है कि शासन प्रशासन के निर्देशानुसार शराब ठेकेदार द्वारा दुकान के बाहर बोर्ड में ठेकेदार का नाम, संबंधित ठेकेदार का मोबाइल नंबर, शराब से शिकायत संबंधी टोल फ्री नंबर आदि का अंकित कर बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है। लेकिन यहां शासन के निर्देशों को धता बताते हुए समनापुर अंग्रेजी शराब दुकान में शराब से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर नहीं लिखी गई, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया गया कि जिले भर के चिन्हित शराब ठिकानों से अवैध शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से जारी है, जिसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाए जा रहे। आरोप है कि समनापुर शराब दुकान के अलावा भी अंग्रेजी अवैध शराब की खेप गांव गांव पहुंच रही है, जिसे रोकने के लिए विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे, जिससे सुबह शाम शराब ठेकेदार के गुर्गे शराब की खेप गांवों तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार के गुर्गे जिनको न तो स्थानीय ग्रामीणों का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन से कोई खौफ, जिससे हर दिन गांवों में बेखौफ होकर शराब की खेप ठेकेदार के गुर्गे पहुंचा रहे हैं। मामले को लेकर आबकारी विभाग की निष्क्रियता से गांव गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से होने के आरोप लग रहे हैं। बताया गया कि जिम्मेदार अधिकारियों मिलीभगत करके ठेकेदार से मोटी कमीशन लेकर कार्यवाही नहीं करते। जिससे समनापुर ठेकेदार के गुर्गे बेखौफ होकर सुबह शाम अवैध शराब को ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं। जहां गांव गांवों में बैठे कथित शराब तस्कर कमीशन के चक्कर में शराब की बोतलों को ऊंची कीमतों में शराबियों को बेचते नजर आ रहे हैं। जानकारी में बताया गया कि गांव गांवों में अवैध अंग्रेजी शराब आसानी से उपलब्ध होने के चलते युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है और गांवों के अधिकतर बच्चे भी शराब के आदी होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा चिन्हित ठिकानों से ही अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए ठेका निर्धारित करता है, तो वहीं दूसरी ओर चिन्हित ठिकानों के अलावा भी गांव गांवों में अवैध शराब की बिक्री ठेकेदार द्वारा करवाई जाती है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। चिन्हित ठिकानों के अलावा अन्य स्थानों से शराब की बिक्री मामले को लेकर विभागीय जिम्मेदार अधिकारीयों पर मोटी कमीशन लेकर शराब तस्करों पर कार्यवाही न करने के आरोप लग रहे है। कार्यवाही न होने से समनापुर शराब माफियाओं के हौंसले हर दिन बुलंद होते जा रहे हैं।



