मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामों का विकास जनता का अधिकार हैःपट्टा

मण्डला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास आज भी पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है, जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी अभावों का जीवन जीना पड़ता है, सरकार का मूल काम जनता के लिए विकास करना होता है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के लिए विकास करने में सबसे पीछे है। बिछिया विधानसभा के कई गांव ऐसे हैं जहां आज भी पहुंच मार्ग नहीं बन सके हैं। हमने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश की सरकार तक इन पहुंच मार्गों के निर्माण की मांग रखी है लेकिन आज तक इनके निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ग्राम पंचायत नरैनीमाल के ग्राम छीरपानी में सड़क निर्माण को लेकर मेरे द्वारा अनेक बार जिला प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराकर निर्माण की मांग की है लेकिन प्रशासन ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। आज आम जनता के सामने मैंने जिला पंचायत के सीईओ से बात करके इस सड़क के निर्माण की मांग रखी है जिस पर सम्बंधित अधिकारी ने जल्द से जल्द इसके निर्माण की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है, यह आश्वासन जनता ने भी सुना है, यदि जल्द ही स्वीकृति नहीं मिलेगी तो हम इस गांव के लोगों के साथ जिला पंचायत का घेराव करने में पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामों का विकास जनता का अधिकार है इसके लिए मांगने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का, जिन्होंने बुधवार को बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरैनीमाल का भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया और ग्रामीणों से जनसंवाद किया। विधायक श्री पट्टा ने ग्राम पंचायत नरैनीमाल के बरटोला में निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया एवं ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान ग्राम के अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। घुटनों तक कीचड़ से होकर जाने वाले ग्राम छीरपानी पहुंच मार्ग का अवलोकन भी किया और इसके निर्माण के लिए ग्रामीणों के सामने ही जिला पंचायत सीईओ से बात कर शीघ्र निर्माण करवाने संबंधी बात की, और अधिकारी द्वारा दिये गए आश्वासन को जनता को भी सुनाया और कहा कि यदि जल्द ही स्वीकृति नहीं मिलेगी तो आप हम सभी जिला पंचायत का घेराव करेंगे। इसके पश्चात विधायक ने ग्राम पंचायत माधोपुर के जैताटोला पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। जहां ग्रामीणों के द्वारा मटियारी से जैताटोला मरारटोला होते हुए माधोपुर तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई जिसे लेकर विधायक ने इस मांग को शासन के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। प्राथमिक शाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण व नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान विधायक श्री पट्टा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियाँ के अध्यक्ष विनोद पटेल, जिला कांग्रेस सचिव समीर झा, कवींद्र पटेल, जनपद सदस्य अवधेश तिवारी, संगीत पटेल, श्रवण धुमकेती, विमल हरदहा, दिनेश मिश्रा, नारायण मार्को, शिवम पटेल, मुकेश पटेल सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88