कुशलेन्द्र श्रीवास्तव को साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा।

गाडरवारा। गत दिवस प्रयागराज (इलाहाबाद) में विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान द्वारा रजत जंयती समारोह के अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव को साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे डॉ.श्री राममोहन जी पाठक (कुलपति,नेहरू ग्राम भारती विश्व विद्यालय, प्रयागराज) के विशिष्ट आतिथ्य एवं डॉ.उदय प्रताप सिंह (राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि देश के विभिन्न अंचलों से सम्मानित कुशलेन्द् श्रीवास्तव की अभी तक 32 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हे राष्ट्रिय एवं राज्य स्तर पर अनेक शासकीय एवं अशसकीय सम्मान प्राप्त है। वह जिले के पहले व्यक्ति है जिनकी लिखी किताबे महामहिम उपराष्ट्रपति संग्रहालय मे भी अपनी शोभा बढा रही है। उन प्राप्त साहित्य रत्न सम्मान पर शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।



