अवैध रूप से शुल्क वसूलने पर जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने विरोध कर क्राइम ब्रांच को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन द्वारा मध्य प्रदेश की ए.एफ.आर.सी. द्वारा सत्र 2022-23 की निर्धारित शुल्क से एन.ई.एस. लॉ कॉलेज के द्वारा ज्यादा शुल्क लेने की जांच और करवाई करने एवं ब्याज सहित छात्रों से वसूला गया अतिरिक्त शुल्क वापस दिलवाने हेतु क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी श्री समर वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा गया l
जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की मध्य प्रदेश शासन की एक अति महत्वपूर्ण कमीशन ए.एफ.आर.सी जो प्रदेश की सभी निजी महाविद्यालय एवं यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल एवं ट्रेडिशनल कोर्स की फीस को निर्धारित एवं कंट्रोल करती हैं , जिससे कोई भी महाविद्यालय अनाप शनाप शुल्क न ले सके , निजी महाविद्यालय पर मनमानी शुल्क लेने पर भी रोक लगाता है , जिससे शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही महाविद्यालय छात्रों ले सके , जिसपर ए.एफ.आर.सी. द्वारा सत्र 2022-23 में एन.ई.एस. लॉ कॉलेज की फीस 9000 रुपए साल निर्धारित की गई थी , किंतु एन.ई.एस. लॉ कॉलेज द्वारा हर एक छात्र से फर्स्ट सेमसेटर में 8000 रुपए एवं सेकंड सेमेस्टर में 8000 रुपए , कुल 16000 रूपए एक साल में लिया गया , जो की शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से प्रति छात्र से 7000 रूपए ज्यादा होता है , एक साल में लगभग 450 छात्रों से अनुमानित 3000000 रुपए (तीस लाख ) अवैध रूप से एक साल में वसूला जा रहा हैं, जो की खुले आम भ्रष्टचार किया जा रहा छात्रों के साथ, इस भ्रष्टचार को खत्म करने के लिए इसकी निष्पक्ष जांच जल्द से जल्द करवा कर नियम अनुसार करवाई की जाए एवं ब्याज सहित छात्रों की शुल्क वापस किए जाने की मांग की गई । जिसमे शासन के नियमो का पालन हो सके ,
मांग पूरी नहीं होती है तो हम उग्र प्रदर्शन कर छात्र हित में अपना विरोध दर्ज किया जाएगा जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन की होगी । जिसमे आज अंकुश चौधरी, मोहित प्यासी, शुभांशू सिंह , राहुल अगरिया, रोहित कुरील, एड.नितिन पटेरिया, शुभम प्रजापति , मुकुल विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता , शुभम पांडे , रोहित गुप्ता , श्रीमती शिल्पी , प्रज्ञा वर्मा , प्रशांत कुशवाहा , अभिषेक पटेल , मोहित , संदीप चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

