बेटियां लगा रही हाथ ठेले में मनिहारी की दुकान

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। वार्ड नं. एक में एक परिवार की बेटियां मनिहारी की दुकान चला कर घर का खर्च चलाने मजबूर है। दरसल दो वर्ष पहले पिता की मानसिक हालत खराब होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो। पहले पिता मनिहारी दुकान चलाते थे, साथ ही फ्लावर डेकोरेशन का व्यवसाय करते थे लेकिन 2 वर्षो से बेटियों के पिता की अचानक मानसिक रूप से बीमार हो जाने के कारण, बेटियों का दुकान चलाना पड़ रहा है। घर मे 4 बेटियां है सभी बेटियां पढ़ाई करते है, ऐसे में स्कूल का फीस ओर घर का खर्च चलाने वाला कोई नही। माँ घरो में काम करने जाती है समय मिलने पर घर का काम और पति की देख रेख करती है। ऐसे में बेटो की जिम्मेदारी ये बेटियां उठा रही है। हाथ ठेले में मनिहारी दुकान लगा कर मुहल्ले में आवाज लगा कर मनिहारी का समान बेचती है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, जिससे इनके पति का इलाज हो सके और कर्ज के बोझ से मुक्ति पा सके।



