जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रकृतिमित्र समूह द्वारा कॉस्मो सिटी में पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। नियमानुसार प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी प्रकृतिमित्र समूह के द्वारा कॉस्मो सिटी, सीबीआई ऑफिस के पास गोरखपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस प्रकृतिमित्र समूह के वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीरज जैन, डोली सिंह, संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र श्रीवास, नितिन साहू, विन्जल, राहुल, केशर, जानवी, हिमांशी, दिनेश सहित अन्य क्षेत्रीय लोग बच्चे उपस्थित रहे।


