जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वरिष्ठो के आशीर्वाद से मिलती है उन्नति

जबलपुर दर्पण। भारतीय संस्कृति मे सभी पूर्वजो से आशीर्वाद की आकांक्षा के लिए 15 दिवसीय पितृ पक्ष होता है। भागवत श्रवण मात्र से पूर्व जन्मो के पापो का क्षय हो जाता है। बडे बुजुर्ग जनो के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उक्त उदगार अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने पितृ पक्ष के अवसर पर सप्त दिवसीय भागवत कथा सप्ताह मे भक्ति धाम ग्वारीघाट मे कहे। भागवत जी , व्यास पीठ का पूजन विशाल दत्त, विध्येश भापकर, शरद दीक्षित, रूद प्रताप सिंह, पप्पू लालवानी, उमेश पारवानी ने किया। वैदिक पूजन मंत्रोच्चर पं वेदांत शर्मा व आचार्यो ने किया।



