बिना रैन बसेरा,नारायण का खिंचा रेरा

जबलपुर दर्पण मैहर। विंध्य पुनर्निर्माण मंच द्वारा आयोजित जन जागरण यात्रा की सुरुआत आज रैगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में सुरु हुई। सैकड़ो गाडियो का काफिला जब रैगांव विधानसभा के गाँव में पहुँचा तो प्रथक विंध्य प्रदेश के समर्थन में भीड़ उमड़ पड़ी और सबका यही कहना था कि नारायण आप आगे बढ़ो हम सब तुम्हारे साथ है। क्या बुजुर्ग क्या महिलाये क्या युवा क्या किसान क्या बच्चे सबने प्रफुलित मन से विधायक की अगुवाई कर सत्कार किया। वैसे भी विधायक मैहर कुशल रणनीतिकार है उनका कोई भी कार्यक्रम भव्य होता है लेकिन जोक्ष समर्थन उन्हें प्रथक विंध्य की मांग पर रैगांव में मिला वह आने वाले समय की नई इबारत लिख रहा है। समय सचेत कर रहा है सभी रणनीतिकारों को कि आने वाला समय सभी के लिए चुनौती पूर्ण है। विंध्य का प्रथक निर्माण होगा नहीं तो इतिहास बदलने में वक्त नहीं लगेगा। आगामी कुछ ही दिनों में रैगांव में उपचुनाव होने वाले है लेकिन आहाट कुछ और बयां कर रही है हवा का झोंका जो नारायण के साथ चल निकला है उसकी गुनगुनाहट कुछ और ही कह रही है। वैसे भी नारायण त्रिपाठी स्वयं में एक दल है जहाँ जिस ओर वे निकल पड़ते है दल बन जाता है। अभी तो इस जन जागरण की सुरुआत है जिस दिन वास्तव में जन जागरण हो गया लोग अपने अधिकारो के प्रति सजग हुए विंध्य तो बनकर रहेगा।



