कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक ने किया जल – जीवन मिशन का भूमि पूजन

संवाददाता बिंजन श्रीवास, कटनी/रीठीदर्पण। सोमवार को बहोरीबंद-रीठी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रणय पांडे ने ग्राम पंचायत रीठी, ग्राम पंचायत हरद्वारा और ग्राम पंचायत पटौहा पहुंच कर जल जीवन मिशन योजना का भूमि पूजन किया है। जनपद पंचायत कार्यालय स्थित मांगलिक में क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे के मुख्य अतिथ्य में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ने मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृत जल जीवन मिशन योजना का भूमि पूजन किया। बताया गया कि ग्राम पंचायत रीठी में 74 लाख रुपये की लागत से घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। जिसका सोमवार को विधायक ने भूमि पूजन किया है। वहीं ग्राम पंचायत हरद्वारा में 61 लाख 30 हजार रुपये की व ग्राम पंचायत पटौहा में 68 लाख 85 हजार रुपये की जल जीवन योजना का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले ने किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष रोशनी चंदन सिंह, जनपद सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, अहिल्या राय, राजेश चौधरी, भारत पटेल, जिनेन्द्र जेन, रमेश पटेल, रेखा श्रीकांत राय, चेना नरेश राय, भोला लोधी, अजीत सिंह, प्रदीप कुमार पाल, राजेश लहंगेरे, सुरेंद्र साहू, विनोद सेन, मिल्लूलाल चक्रवर्ती, रामनाथ पटेल, विनीत रखौल्या, अनमोल अग्रवाल, रीतेश तिवारी, शिवकुमार गुप्ता, लकी राय, मोहन चौधरी, बिसंभर सिंह, बलवान सिंह जगेत, गनेश सिंह ठाकुर, जगदीश पटेल, शांत कुमार राय सहित बड़ी संख्या अधिकारी कर्मचारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88