भाजपा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन देकर किया किसान आंदोलन का समर्थन


जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी एवं अन्य विपक्षी दल के पदाधिकारियों के द्वारा शनिवार को सिविक सेंटर में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा अन्य विपक्षी दलों के पदअधिकारी भी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन किया गया। 20 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में अन्य विपक्षी दलों के द्वारा देश की बर्बादी को रोकने एवं एकता अखंडता को बचाने देश के प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने पर विचार विमर्श किया गया। देश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उसी श्रँखला में आज जबलपुर में आंदोलन दस सूत्री मांगे को लेकर, सभी दलों ने आंदोलित किसान आंदोलन को समर्थन दिया। कोविड के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7500 रुपया महीना दिया जाए। तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस से एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाए। देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कंपनियों के निजी हाथों में सौंपना सरकार बंद करें । मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान करें। पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए। महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्य योजना बनाएं। धरना प्रदर्शन का संचालन मनोज नामदेव ने किया गया
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय सभी की आमदनी कम हुई लेकिन करोना काल में अंबानी अदानी की आमदनी कैसे बढ़ गई? जांच का विषय है। पीएम केयर फंड में कितना पैसा जमा जमा हुआ बताना होगा और आम नागरिकों को कांग्रेस ₹7500 मासिक दिए जाने की मांग करती है। बेरोजगारी बढ़ रही है लोगों को रोजगार देना तो दूर की बात है पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। निजीकरण करके आरक्षण व्यवस्था पर चोट की जा रही है।
विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि या भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष के साथ भेदभाव करती है। उनकी सारी यात्राएं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा सरकार के खिलाफ कोई भी आंदोलन हो धार्मिक आयोजन सामाजिक कार्यक्रम हो इसके लिए कोविड-19 का भय बताया जाता है, अनुमति नही दी जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार विपक्ष के साथ सौतेला व्यवहार करती हैं।
पूर्व मंत्री कौशल्या गोंदिया ने कहा कि सरकार किसानों आदिवासियों अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं के खिलाफ केंद्र सरकार काम कर रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आजादी के दीवानों को भाजपा प्रमाण पत्र बांटना बंद करें अंग्रेजों की वफादार राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं जो शर्मनाक है।
घनश्याम यादव जनता दल के ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के साथ पूरी तरह से मिलकर काम किया जावेगा किसानों के हित में 27 तारीख के बंद को समर्थन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि किसानों के तीन कानून जो केंद्र द्वारा किसान विरोधी हैं इसे निरस्त किया जावे।
शिव कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अन्याय के खिलाफ शंखनाद किया है।
इंदिरा पाठक तिवारी ने रसोई गैस कीमते आसमान छू रही हैं घर चलाना मुश्किल हो रहा हैजासूसी कांड में सरकार के शामिल होने की बात कही।
रामरतन यादव 27 तारीख के बंद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है केंद्र की सरकार किसानों के समर्थन में किसानों की बात की।
नरेंद्र सिंह पांधे ने कहा कि एकजुटता के साथ बंद को सफल बनाना है।
रामनारायण कूररिया ने कहा कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया था जमाखोरी कालाबाजारी बढ़ेगी।
विवेक अवस्थी ने किसान आंदोलन को हुई तरह से समर्थन दिया जाना चाहिए हम किसान आंदोलन के बंद के साथ है।
धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव विधायक विनय सक्सेना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राजेंद्र गुप्ता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से रामनारायण कोरिया, लोकतांत्रिक जनता दल से रामरतन यादव, एसक्यूसीआई से भावना दीक्षित, राष्ट्रीय समानता दल से गया प्रसाद कुशवाहा, संयुक्त किसान मोर्चा रामकिशोर शिवहरे, अमित पांडे रामदास यादव, मामूर गुड्डू, बलराज सिंह, बैजनाथ कुशवाहा, जनवादी महिला सभा से अंजना कोरिया, पीपी पटेल , अजय अग्रवाल, जगत बहादुर सिंह अन्नू, अनिल शर्मा, राजेश तिवारी, मतीन अंसारी, अजय अग्रवाल, सौरव शर्मा, राजेश सोनकर, इंदिरा पाठक तिवारी, झल्ले लाल जैन, मुकेश राठौर, रवि पटेल, पंकज पांडे, बलवंत गुर्जर, शिव कुमार चौबे, शेखर सोनी, प्रमोद पटेल, जगत मिनी चतुर्वेदी, राजेंद्र मिश्रा गुड्डू, रेखा विनोद जैन, बलविंदर मान, कमलेश यादव, कमला चौहान, खुर्शीद अंसारी, पुष्पा पटेल, इंदिरा पाठक तिवारी, भगवती झरिया, देवीदयाल चड्ढा, राजेंद्र पिल्ले, पार्षद अभिषेक यादव, गुड्डू नवीन, दिलीप साहू, रज्जू सराफ, मदन लारिया, राज कुमार सोनकर, हाजी इसरार, पंकज पटेल, नेमसिंह, अहमद याकूब, अंसारी दिलीप पटेरिया, राजेश चौबे, लक्ष्मण समुंदरे, निर्मल चंद जैन, केके मिश्रा, जग्गू विश्वकर्मा, आनंद चौहान, एस के मिश्रा, प्रकाश पटेल, राजकुमार स्वामी, अवधेश गुप्ता, महेश मिश्रा दीपक सेन, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, रोहित यादव, शफीक अंसारी, मुस्तफा मंसूरी, अशोक नामदेव, सत्येंद्र सिंह, संजय जैन, रम्बल विश्वकर्मा, पूनम सोनकर, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, रितेश गुप्ता, अशरफ मंसूरी, पंकज पटेल, एजाज उस्मानी, नितिन मिश्रा, बंटी गुप्ता, मोनू राय, नरेंद्र गुप्ता, अशोक नामदेव, बबलू नामदेव, सुनील चौधरी, मोनिका मिश्रा, रमेश यादव, सुनील चौधरी, शिवम यादव, आयुष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



