500 पथ विक्रेताओं को अनाज का किया वितरण पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। म.प्र. पथ विक्रेता एकता संघ, सांई आनंद जनकल्याण समिति और नासवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जबलपुर जिले के 500 पथ विक्रेताओं को अनाज का वितरण किया गया। जिसमें 10 कि. आटा, 5 कि. चॉवल, 1 कि. दाल, 1 कि. चना दाल, 1 छोले, 1 पै. तेल, 1 पाव धनिया, मिर्चा, 1 हल्दी और नमक का वितरण किया गया। 5 दिवस कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर किया गया, अधारताल पहारिया पैलेस 100 पैकिट का वितरण, गढ़ा सामुदायिक भवन 100 पैकिट, निवाड़गंज, जानकी रमण मंदिर में, 100 पै. अनाज वितरण, गोरखपुर सब्जी मंडी में 100 पैकेट और संजय नगर में 100 पेकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नासवी दिल्ली के चेयरमैन अरविंद सिंग, प्रमोद सिंह, नगर निगम आयुक्त जलोटे और विभिन्न जोनों से अधिकारी पथ विक्रेता एकता संघ के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, सोनेलाल शर्मा, सांई आनंद जन कलयाण समिति अध्यक्ष जागृति शुक्ला, स्वाती दीक्षित, सोनू बर्मन, वीना जड़िया, इंद्र कुमार पटेल, कपिल, राधा, अशोक, जीतू और संगइन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।



