संगठन के कार्यो को गति देने बूथ समिति को मजबूत करना आवश्यक : प्रभात साहू

जबलपुर दर्पण। यह चुनावी वर्ष है और राष्ट्रीय एवँ प्रदेश संगठन के द्वारा तय कार्यक्रमों को गति देने के लिये हमें अपनी बूथ समिति को मजबूत करना होगा इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आपकी होगी, यह बात नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने मंडल प्रभारियों एवँ मंडल अध्यक्षो की बैठक के अवसर पर भाजपा कार्यालय रानीताल में कही। नगर अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा मंडल हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है क्योंकि मंडल प्रदेश एवँ जिला द्वारा तय कार्यक्रम को शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र तक ले जाने का कार्य करता है इसीलिए भाजपा में मंडल अध्यक्ष की भूमिका सबसे अहम होती है और मंडल अध्यक्ष से संगठन की अपेक्षा भी सबसे अधिक होती है और इस हेतु आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। यह चुनावी वर्ष है और संगठन ने अपने आगामी कार्यक्रम भी तय कर दिए है जिनमे सबसे महत्वपूर्ण 5 से 25 तक होनी वाली विधानसभाओ की विकास यात्रा है जिनमे केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यो का लेखा जोखा लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। इस अवसर पर आशीष दुबे, अखिलेश जैन, शरद जैन, अंचल सोनकर, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, रोहित जैन, रंजीत पटेल, तृष्ना चटर्जी, लालू यादव, रविंद पचौरी, शरद ताम्रकार, कौशल सूरी, राहुल दुबे, योगेश बिलोहा, आदि उपस्थित थे।



