जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बुद्ध पूर्णिमा पर 11 हजार घरों में संपन्न होगा गायत्री यज्ञ

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में 23 मई, गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संपूर्ण राष्ट्र में एक साथ, एक समय में लाखों घरों में गायत्री यज्ञ महानुष्ठान आयोजित किया जावेगा । इसी क्रम में गायत्री परिवार, जबलपुर द्वारा जिले में 11000 से अधिक घरों में गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ आचार्य श्री नारायण दुबे द्वारा बतलाया कि भगवान गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु के दसवें अवतार के रूप में माना गया है, उनकी शिक्षाओं का पालन कर जीवन को उच्च मानवीय मूल्य से परिपूर्ण करने बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं विश्व के अनेक जगहों पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न की जाती है। गायत्री परिवार का यह एक अनूठा आध्यात्मिक प्रयोग है, जिसके द्वारा व्यक्ति , परिवार एवं समाज निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर संपन्न किया जा रहा है। इस यज्ञ को अपने घर पर उपलब्ध सामग्री से ही 24 बार गायत्री महामंत्र एवं तीन बार महामृत्युंजय मंत्र की आहुति प्रदान कर समस्त परिवार के साथ बैठकर संपन्न करना है !
संस्कारधानी जबलपुर के सभी नागरिकों से गायत्री परिवार द्वारा इस शुभ अवसर पर अपने घर में लघु गायत्री यज्ञ करने आव्हान किया है। यदि किसी भी भाई-बहन को यज्ञ करने में कोई समस्या या कोई दिक्कत आ रही तो वह गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर श्रीनाथ की तलैया अथवा नजदीकी गायत्री परिजन से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ट्रस्ट मंडल द्वारा जन-जन से इस अभियान में भागीदारी करने अनुरोध किया गया है !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88