जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
माउंटेन मैन अंकित सेन को शुभकामनाएँ

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर का नाम रोशन करने वाले जुनूनी और लक्ष्य के प्रति समर्पित युवा माउंटेन मैन अंकित सेन ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलिमंजारो की 5895 मीटर की चढ़ाई कर तिरंगा झण्डा फहरा कर देश का नाम और जबलपुर का नाम रोशन किया है। अंकित को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए दैनिक जबलपुर दर्पण की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ।



