कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती और किसान आंदोलन की सफलता पर मिठाई खिलाई


जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज शुक्रवार को सिविक सेंटर प्रतिमा स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री प्रदर्शनी इंदिरा गांधी जी की जयंती, पुष्पांजलि कर संगोष्ठी के साथ मनाई । कांग्रेस जनों को जैसे ही यह जानकारी मिली कि सुबह 9:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों किसान बिल वापस लेने की घोषणा की है। सभी के चहरे खुशी से खिल उठे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने लगे । किसानों के आंदोलन की तारीफों की चर्चा होने लगी। मिठाई बांट कर एक दूसरे को खिला कर खुशियां मनाई। कांग्रेस नेताओं ने जहां एक और इंदिरा जी के कार्यों को याद किया अपनी स्मृतियों को ताजा कर ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए आजादी की लड़ाई से उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके किए हुए साहस भरे निर्णय को यादगार किया। उनसे प्रेरणा को आत्मसात करने का संकल्प लिया। देश की सेवा के लिए संकल्पित होने की बात की गई।
दूसरी तरफ किसानों के द्वारा विगत 1 वर्ष से किए जा रहे आंदोलन और उसकी सफलता को भारत के संविधान की जीत बताएं । प्रजातांत्रिक शक्तियों का वर्णन किया। भारत लोकतांत्रिक देश है यहां प्रजातांत्रिक मूल्यों का अपना एक अलग महत्व है। जिसके हमारे नेताओं ने सभी नागरिकों को संविधान ने एक बराबर सभी को अधिकार दिया है। यहां सब पावरफुल हैं पर फुल पावर कोई नहीं है। देश की पूर्ण बहुमत मोदी सरकार के द्वारा 14 माह पूर्व तीन किसान बिल पास किए गए जो किसान हित में नहीं थे। जिसका विरोध भारतीय किसानों के द्वारा गांधीवादी सिद्धांतों के साथ किया गया। औऱ उनकी जीत हुई। मोदी सरकार ने अपने पावर के उपयोग से कई बार आंदोलन को दबाने का समाप्त करने का प्रयास किया। जिससे किसानों को अनेक विषम परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा पर उन्होंने हार नहीं मानी । एक समय ऐसा आया जब प्रधानमंत्री को वोट की चोट से घबराकर मजबूर होकर तीनों काले कानून वापस लेने की घोषणा करना पड़ी यही लोकतंत्र की शक्ति है। यही किसान आंदोलन की सफलता है ।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी महिला अध्यक्ष रेखा विनोद जैन झल्ले लाल जैन, सुभाष अग्रवाल, यतनेश सोनी इंदिरा पाठक तिवारी, बलविंदर मान, श्वेता दुबे, मीनाक्षी स्वामी , अफसाना अंसारी, सपना चक्रवर्ती , रीना विश्वकर्मा, अंजुम आरा, खुर्शीद अंसारी, महेश तिवारी ,भरत सोनी , ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे मनोज नामदेव रिजवान कोटि पूर्व पार्षद भगत राम सिंह टीकाराम कोस्टा रामदास यादव प्रशांत मिश्रा महेश मिश्रा रज्जू सराफ राकेश विश्वकर्मा रंबल, रोहिणी यादव विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल मनोज बैरागी विकास जाट शिवेंद्र तिवारी गौरव नामदेव आदि उपस्थित थे।



