सी सी सड़क निर्माण कार्य में बिछाये जा रहे मिट्टी उक्त बोल्डर

जबलपुर दर्पण। आदिवासी बाहुल्य जिले में पंचायतों में आने वाली ग्राम विकास की राशि का खुला दुर्पयोग किसी से छिपा नहीं है जिसे विकास की अंधी दौड़ कहना अतिशयोक्ति नहीं है ऐसा ही मामला है जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी ,दूर स्थित ग्राम पंचायत शाहपुर जहाँ शासन के सारे मापदंडों को दरकिनार कर सी , सी, सड़क निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है । गौरतलब है शाहपुर प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर के लिए बहुप्रतीक्षित सी ,सी ,सड़क की मांग पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी के द्वारा उक्त पक्की सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया था जिसका निर्माण कार्य पंचायत प्रधान पति पंच लोक सिंह परस्ते के द्वारा अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए सारे नियमों को बलाय ताक पर रख निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी कहानी तस्वीरें अपनी ही जुबानी बयां कर रही है यहाँ आपको बता दें कि उक्त प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर सड़क का निर्माण लगभग 20 से 25 वर्ष पूर्व कराया गया था जो एकदम जर्जर हो चुकी थी जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसी के मद्देनजर केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक के द्वारा परियोजना मद से सी ,सी ,सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन पंचायत प्रधान पति के द्वारा मनमानी करते हुए बगैर पंचायत सदस्यों को जानकारी दिए शुरू कर दिया गया जिसमें कार्य की गुडवत्ता की कहानी निर्माण कार्य अपनी ही जुबानी बयां करती है कांक्रीट सड़क के ऊपर मिट्टी युक्त बोल्डर बिछाकर सड़क निर्माण का कार्य बगैर बाइब्रेटर मनमानी तरीके से शुरू कर दिया गया सूत्रों की माने तो उक्त तथाकथित प्रधान पति पंचायत में अपनी दबंगता के लिये सुर्खियों में बना रहता है।



