जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

इंदौर से बिलासपुर जाने वाली नर्मदा एक्‍सप्रेस ट्रेन रद्द

जबलपुर। रेलवे ट्रैक की मरम्मत की वजह से जबलपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन इंदौर से जबलपुर होकर बिलासपुर जाने और आने वाली नर्मदा एक्सप्रेस है। यह ट्रेन आज यानी शनिवार को इंदौर से रवाना नहीं होगी। वहीं बिलासपुर से रविवार को रवाना होने वाली नर्मदा एक्सप्रेस रद रहेगी।

ट्रेन की जानकारी-गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस शनिवार को इंदौर से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन जबलपुर सुबह 4:10 पर आती है। रद होने की वजह से नहीं आएगी।

गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर- इंदौर एक्सप्रेस रविवार को बिलासपुर से निरस्त रहेगी। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने का समय रात 8:40 है। ट्रेन रविवार को जबलपुर नहीं आएगी।

यह है वजह:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के उसलापुर-घुटकू रेल खंड पर एलसी गेट बीके-6 के बदले का कार्य होना है। इस वजह से न सिर्फ इंदौर बल्कि भोपाल, जबलपुर और कटनी के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद किया है।

ट्रेन के स्लीपर, एसी कोच में आरक्षण लेकर सफर करने वाले सैकड़ों यात्री परेशान हैं। उनकाआरक्षण रद हो गया है। रेलवे ने यह निर्णय ठीक 1 दिन यानी शुक्रवार को लिया, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। महीनों पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्री का रिजर्वेशन रद हो गया है।

139 पर लें जानकारी:-इन ट्रेन में आरक्षण लेकर सफर करने वाले यात्री को ट्रेन रद होने की जानकारी उनके मोबाइल पर दी जा रही है। इसके अलावा यात्री 139 नंबर पर भी ट्रेन से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। कई यात्री को शुक्रवार के दिन ही ट्रेन रद होने की जानकारी मिल गई, लेकिन अभी भी कई यात्री को इसकी जानकारी नहीं मिली है। वे अब रेलवे के हेल्पलाइन नंबर की मदद से जानकारी ले रहे हैं। काउंटर से ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को रिफंड वापस देने की व्यवस्था सभी रिजर्वेशन काउंटर पर की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88