माँ शारदा आशीष दरबार शक्तिनगर जबलपुर में स्थापित कलश जवारे विसर्जन शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। माँ शारदा आशीष दरबार शक्तिनगर जबलपुर में स्थापित कलश जवारे विसर्जन शोभायात्रा सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को सांयकाल 4:30 बजे दरबार प्रांगण से हुई। कलश जवारे के आगे चल रहा था, महिलाएं गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक गई थी। तत्पश्चात् वाहनों से कलश जवारे विसर्जन हेतु ग्वारीघाट नर्मदा तट तक ले गये। कलश जवारे के साथ चलने वाली अखण्ड ज्योति भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहती है। नगर के अन्य किसी जवारे की शोभायात्रा में अखण्ड ज्योति के दर्शन नहीं मिलते। शोभायात्रा के बाद दरबार में माँ के प्रसाद भण्डारे का आयोजन हुआ। बहुतायत भक्तों ने शोभायात्रा और भण्डारे में उपस्थिति दर्ज की।
माँ श्री शारदा आशीष दरबार व्यवस्था समिति के अध्यक्ष- मुकेश कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मिलन मुखर्जी, सचिव जयंत क्षिरसागर, संजय बारहा जी, पंडित- सुबोध मिश्रा, सुधांशु उपाध्याय, सरबजीत सिंह तग्गड़, मोहन चंद जोशी, संतोष द्विवेदी, मनीष शर्मा, तिलकराज रतलानी, तरनजीत सिंह, शुभम विश्वकर्मा, अमनदीप, जे .बी रॉय, तरनप्रीत सिंह आहलूवालिया, कौशलेंद्र महाजन, राजीव आशीष डनायक, संतोष मिश्रा, रवि गुजर, अजय गांधी, प्रकाश गायकवाड, श्री एच .डी चौधरी, मनीष विश्वकर्मा , बी एल नामदेव, सुशील नामदेव, गगन वशिष्ठ, श्रीमती मनजीत कौर तग्गड़, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती ज्योत्सना मुखर्जी, श्रीमती ममता बारहा, सिमरन कौर तग्गड़, श्रीमती कमलेश बेरी, श्रीमती कल्पना महाजन, प्रभा पाठक, सीमा मिश्रा, मोनी पांडे, श्रीमती जोशी टीना डोढिंयाल, वंदना रॉय, नीरज पांडे, शीला कुशवाहा ने सहर्षपूर्वक बताया की माँ श्री शारदा आशीष दरबार में हम सभी के मनोवांछित मनोरथ पूर्ण होते रहे हैं दूर-दूर तक के भक्त अपनी मन्नतें हेतु श्रद्धापूर्वक दरबार में अपनी उपस्थिति लगाने पहुंचते हैं।



