जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बमौरी के बिशनवाड़ा में एलईडी टीवी पर सत्संग का हुआ आयोजन

गुना । जिले के बमोरी तहसील के बिशनवाड़ा के ग्रामीण खेल मैदान में संत रामपाल जी महाराज जी सत्संग एलईडी टीवी पर प्रसारित हुआ सत्संग का आयोजन दोपहर 12 से 4 के बीच किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए संत रामपाल जी महाराज जी ने बताया कि सभी धर्मों के लोग एक परम पिता की संतान हैं। वर्तमान में काल ब्रह्म ने हमे अनेक धर्मो में बाँटकर अपने परम पिता से दूर कर दिया है। हमे जिस एक परमात्मा की पूजा करनी चाहिए उसका नाम कबीर है जो कि हम सबका कुल मालिक है। वर्तमान में सन्तो की बाढ़ सी आई हुई है लेकिन हमें पवित्र गीताजी के अध्याय 4 के श्लोक 32 से 34 में वर्णित तत्वदर्शी सन्त की खोज करके उसकी शरण ग्रहण करके मनुष्य जन्म का कल्याण करवाना चाहिए। संत जी ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग की चकाचौंध में मानव इतना व्यस्त हो चुका है कि वह अपने मूल उद्देश्य से भटककर माया संग्रहित करने में लगा हुआ है और न जाने कितने प्रकार के बुरे व्यसनों में संलिप्त होकर अपने मानव जीवन को बर्बाद कर रहा है, इसलिए सत्संग का महत्व मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देता है और उसे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। सत्संग के अभाव में मानव समाज कठिनाइयों का सामना करता है।
सेवादारो ने बताया सत्संग करने के मुख्य उद्देश्य समाज से नशा, रिश्वतखोरी, बेईमानी बंद करवाना, दहेज प्रथा जैसी बुराई को समाप्त करके दहेज मुक्त शादियां करवाना, शास्त्र प्रमाणित भक्ति करवा कर सभी को मोक्ष दिलवाना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88