खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना से बचाव के लिए योग से निरोग अभियान को अपनाएं: रत्नाकर झा

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए योग से निरोग अभियान को अपनाएं,इससेे सकरात्मक सोच विकसित होगा और मनोबल बढे़गा। कलेक्टर झा ने प्रत्येक होम आईसोलेट मरीजों से मोबाईल पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या के बारे में जानकारी लेने और नियमित रूप से दवाईयां देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, एसडीएम डिण्डोरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा अंजु अरूण विश्वकर्मा, सहायक कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने होम आईसोलेट व्यक्तियों के घरों के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए, जिससे कंटेनमेंट जोन की जानकारी सभी व्यक्तियों को हो सके व आवश्यक सावधानी बरती जा सकें। कोविड केयर सेंटरों का संचालन सफलतापूर्वक करने के निर्देश दिए, भोजन की राशि सहित सभी खर्चो का नियमित रूप से भुगतान करने को कहा गया है। जिले में पाॅजिटिव केसों के हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई।

– पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना वायरस संंकमण का टीका।

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर ऐसे व्यक्तियों को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजा जाए, जिससे उनका समय पर उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों में आक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयां और किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोना की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान सर्दी खांसी एवं बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच कर दवाईयां दी जा रही है। कोविड केयर सेंटर में आक्सीजन, दवाईयां, साफ-सफाई और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 1 मई से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा, इस अभियान में सभी व्यक्ति शामिल होकर को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं, को-वैक्सीन कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी और पूर्णरूप से सुरक्षित है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में को-वैक्सीन टीकाकरण का कार्य प्रारंभ है,जिन व्यक्त्यिों को को-वैक्सीन का प्रथम टीका लग चुका है, ऐसे व्यक्ति को-वैक्सीन का दूसरा टीका जरूर लगवाना चाहिए। कलेक्टर झा ने कहा कि लोगों को समझाईस दें कि घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें, मुंह और नाक को मास्क से ढकें हाथों को नियमित अंतराल में सेनेट्राईज करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88