जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाए:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा सरकार की योजनाओ को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच लाने का दायित्व सोशल मीडिया विभाग के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का है,यह बात साँसद राकेश सिंह ने भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग कही। सोशल मीडिया वर्तमान समय में अपनी बात अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।आज के दौर में सोशल मीडिया ही एक ऐसा अस्त्र है जिसके द्वारा देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को परास्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण वर्ग को सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक एवँ संभाग प्रभारी सुयश त्यागी, प्रदेश सह संयोजक पवन दुबे, शिशिर बड़कुल ने भी संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के उपयोग के विषय मे जानकारी देते हुए बताया, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम,यु ट्यूब आदि के टूल्स,कंटेन्ट का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए इस विषय मे बताया। कार्यक्रम का संचालन नगर जिला संयोजक अमन शर्मा एवँ आभार ग्रामीण जिला संयोजक अभिजीत चौधरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88