शक्ति भवन की ताकत कम नही होने देंगे :-डॉ मुकेश जायसवाल

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री डां मुकेश के नेतृव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आम आदमी पार्टी ने मॉग की मध्यप्रदेश बिधुत मंडल शक्ति भवन की ताकत कम मत कीजिये बिधुत मंडल की रेवेन्यू शाखा को भोपाल शिफ्ट करने का जो षड्यंत्र किया गया उसको वापस शक्ति भवन मे ही रहने दीजिए।
डां मुकेश जायसवाल जी ने कहा लगातार जबलपुर के साथ अन्याय किया ज रहा मध्यप्रदेश की स्थापना से लेकर आज तक जबलपुर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार होता चला आ रहा है! पहले भी हाई कोर्ट की दो खंड पीठों को जबलपुर से शिफ्ट कि जा चुका है, अब बिधुत मंडल के दो कार्यालयों को षड्यंत्र के तहत भोपाल शिफ्ट करने के बाद अब बिधुत मंडल के रेवेन्यू शाखा को शिफ्ट करने का मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया है। जो जबलपुर की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के सिर्फ भोपाल इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रनली लागू की गई जबलपुर में नही इसका साफ मतलब है जबलपुर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उपेक्षित जिला समझते है।
एक दिवशीय धरना प्रदर्शन
लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा 24 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक शक्ति भवन मुख्यायल गेट पर एक दिवसीय संकेतीत धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
कार्यक्रम में मनीष शर्मा, मनोहर लाल जाटव, बृजेश चतुर्वेदी, प्रशांत चौकसे, मदन शर्मा, सुधीर खरे, मयंक राज, अंकित गोस्वामी, पंचम दा, नवल सोनकर, प्रवीण परसाई, वैभव छेत्री, अंकित उपस्थित रहे।


