युथ ऑफ जबलपुर के तत्वावधान मे मनाया गया श्री कृष्ण छठी महोत्सव

जबलपुर दर्पण। युथ ऑफ जबलपुर के द्वार अपने ध्येय वाक्य “व्यक्तित्व निर्माण के दो आयाम पहला मंच दुसरा मैदान”को चरितार्थ करते हुये लगातार तीसरे वर्ष श्री कृष्ण छठी का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमे बाल कलाकारो ने एक माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आज मंच पर कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे एम.आई.सी सदस्य दिनेश तामसेतवार, विशिष्ट रुप मे वार्ड पार्षद अनुपम जैन जी, प्राचार्य नीतू अग्रवाल, अंगदान शोधकर्ता प्रभात बर्मन, विप्र ठाकुर, नलिनी कुबेर, रतन रैकवार,उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम प्रशिक्षक शिवानी ठाकुर द्वारा दिया गया एवम् मंच संचालक अंकित कुबेर ने किया कार्यक्रम मे व्यवस्थापक रंजना ठाकुर,रोशनी रैकवार, रामकुमारी, मिडिया प्रमुख दिपान्शु गुप्ता,तानिया ठाकुर, अभिषेक तन्तुबाय, ननन्दनी राठौर जी, कृष्णा सोनी, शबीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे बच्चो को पुरस्कार वितरित किये गये।



