चंडीगढ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की एतिहासिक जीत पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न

जबलपुर दर्पण। चंडीगढ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की इतेहसिक जीत दर्ज होने पर जबलपुर इकाई द्वारा मालवीय चौक में आज शाम 5:00 मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा आज देश मे आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के कामो की राजनीति का आगाज हो चुका है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई आम आदमी पार्टी के प्रतासियो ने भाजपा के वर्तमान मेयर के साथ साथ भाजपा पूर्व का मेयर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्षा तक को कसरी हार की धूल चटाकर भाजपा के उम्मीदवारों ने पटखनी दे दी है| प्रदेश संगठन सचिव आशिष सिंगरहा ने कहा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से साफ हो गया भाजपा का इलाज सिर्फ आम आदमी पार्टी द्वारा ही किया जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा अब देश मे सिर्फ काम की राजनीति करने वाली पार्टी ही जीतेगी। जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने जिले से सभी पादधिकारीयो मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दी।



