जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संगठन और जनता मे समन्वय बनता है कार्यकर्ता : सांसद

जबलपुर दर्पण। संगठन का कार्य विस्तार कार्यकर्ताओ से होता है । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनता के सुख दुख मे सहभागी होता है। बूथ मे निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक से निरंतर संपर्क मे रहता है। उक्त विचार सांसद राकेश सिंह ने संगठन बूथ विस्तार योजना , कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष “संगठन पर्व” के तहत विवेकानंद मण्डल अन्तर्गत चेरीताल वार्ड की बूथ समिति की बैठक मे कहे। इस अवसर पर योगेश बिलोहा, विध्येश भापकर, नवीन रिछारिया, रूपा राव, सिद्धार्थ शुक्ला, मदन दुबे, आदि उपस्थित रहे।



