टाइगर तायक्वोंडो क्लब द्वारा प्रमाण पत्र वितरित

जबलपुर दर्पण। टाइगर तायक्वोंडो क्लब,आधारताल ,जबलपुर मे कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया |इस समारोह मे टाइगर तायक्वोंडो क्लब के संस्थापक एवं कोच धीरेन्द्र सिंह राठौर ने मान्या खत्री, ख्याति खत्री, सुहाना खत्री, आलेख नौगराहिया, शिवा कुशवाह, ऋषित श्रीवास्तव, अंकित वर्मा और प्रिया तिवारी को येल्लो बेल्ट प्रदान किया साथ ही सार्थक महोबिया, कार्तिक खत्री अजय नरोन्हा को ग्रीन बेल्ट, सुमित केवट, प्रज्ञा रैकवार, काजल सेन को ब्लू बेल्ट एवं पलक विश्वकर्मा को ब्लू वन बेल्ट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में ब्रम्हानंद पांडे (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश) एवं अथिति विशम्भर सिंह राठौर जी उपस्तिथ रहे जिन्होंने अपने स्नेह एवं आशीष से सभी को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए प्रमाण पत्र वितरित किये।



