जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ट्यूबवेल खनन के लिए विधायक विनय सक्सेना ने किया सहयोग

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र विधायक विनय सक्सेना द्वारा संत सेन सामुदायिक भवन माढ़ोताल क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करने के लिए ट्यूबवेल खनन के लिए 60000/- की धनराशि का चेक संयोजक मोहन श्रीवास एवं मध्य प्रदेश युवा सेन समाज संगठन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश श्रीवास को आज प्रदान किया गया है। समस्त सेन समाज ने विधायक श्री विनय सक्सेना का धन्यवाद प्रेषित किया



