प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर सिहोरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाये प्रधानमंत्री के फोटो पोस्टर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 के नगर पालिका क्षेत्र द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आवाहन पर सिहोरा विधानसभा अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में बुधवार की शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे प्रर्दशन कर उनकी छाया चित्र को जलाकर विरोध जताया गया। साथ ही युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पेगासुस जासूसी को लेकर किया गया है। युवक कांग्रेस पेगासूस जासूसी कांड की न्यायक जांच की मांग करते हुए नरेंद्र मोदी की छाया प्रति जलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित-सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पाठक,युवा काँग्रेस राजेश चौबे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबा कुरैशी,शंकर वंशकार,मनीष बिरहा,इरफान खान,सतेंद्र पटैल,डब्बू पाठक,अकबर शाह के साथ साथ अन्य कार्यकता मौजूद रहे।



