शिवदत्त जी महाराज गोसलपुर के शिष्य पंचतत्व में विलीन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोसलपुर। जबलपुर जिले की सीमा में स्थापित हनुमान धाम गोसलपुर में कई वर्षों से स्वामी शिवदत्त जी महाराज के शिष्य रहे बीड़ी लाल ठाकुर दादा बसन्त पंचमी को ब्रम्हलीन हो गये। गोसलपुर सहित आसपास के लोगों ने बताया कि करीब पिछले कई वर्षों से स्वामी शिवदत्त जी महाराज के चरणों में अपनी सेवा देते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिन्होंने बसन्त पंचमी को अंतिम ध्यान हो गये। उनके इस अचानक से इस प्रकार ब्रम्हलीन होने से नगर में चर्चाओं का दौर जारी। स्वामी शिवदत्त महाराज जी के प्रिय शिष्य को समाधि स्थल के समीप ही उनको पंचतत्व में विलीन किया गया। वहीँ उपस्थित लोगों ने चरणों को नमन करते हुए। समीप ही 2 मिनट का मौन धारण करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान मंदिर से जुड़े सभी भक्तगड़ मौजूद रहे।




