नूतन मराठी स्कूल मे 34000 वैक्सीनेशन टीकाकरण पूर्ण

जबलपुर दर्पण। वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए हर वर्ग ने प्रयास किए। मराठी समाज जबलपुर महानगर ने 34000 से अधिक टीकाकरण मे सहयोग किया। हर कार्यकर्ता ने समर्पित होकर सेवाऐ दी है। महाराष्ट्र समाज निरंतर सेवा कार्य मे योगदान देता है। सारे भारत मे राजधानी अनेक है संस्कारधानी केवल जबलपुर है। नूतन मराठी परिवार ने कोरोना काल मे अनवरत सेवा करने मे सक्रिय भागीदारी रही। निस्वार्थ भाव से सेवा करने से पुण्यार्जन होता है। सुव्यवस्थित रूप से कोरोना काल मे सेवा का स्तंभ बनकर कार्य किया है। नूतन मराठी टीका करण केंद्र गोलबाजार जबलपुर मे विधायक विनय सक्सेना, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ, दिनेश पांगारकर आयुक्त, जिला टीकाकरण अधिकारी डा शत्रुघ्न दाहिया, अश्विनी पराजंपे, ने केंद्र के 34000 वे टीका करण पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे प्रदीप फाटक, सच्चिदानंद शैकटकर, दिलीप कुंभोजकर, डॉ शिरीष नाईक, मधुकर हिरस्कर, मनोज चौधरी, मिलिंद नाइक, राजू कोतवाल ,आलोक सप्रे, सीमा रश्मि, रश्मि सहगल, सीमा प्रधान, रंजना वर्तक सहित स्वयंसेवको का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिलीप कुंभोजकर, अनिल राजुरकर, राजेन्द्र बर्वे, इंद्रनील दंवडे, विजय भावे आदि उपस्थित रहे।