गुणगान से होता है ऊर्जा का संचार : पं रामकुशल पांडे

जबलपुर दर्पण। जड चेतन और संसार को प्रसन्न करने के लिए राम नाम जाप अनवरत करना चाहिए। सांसरिक कर्मो और दैनिक दिनचर्या के साथ भगवत भक्ति भी करना नितांत आवश्यक है।नित नियम से राम नाम जाप से बिन मांगे सभी मुराद पूरी होती है। राम नाम से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का संचार होता है, उक्त उदगार पं राम कुशल पांडे ने संगराद के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड मे कहे।
प्रशासनिक नियमो मे छूट होने के बाद बडी धूमधाम से संगराद के पावन पर्व पर पं रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा, जवाहर महाजन, मनोज शर्मा, गुरूदास मल, योगेश अबरोल, मनीष पोपली, अनिल चंडोक, सुभाष खत्री, मनोज नारंग,प्रवीण गुलाटी, उमेश खुराना, अशोक नारंग, विध्येश भापकर सहित राम मंदिर महिला मंडल की गीता पाण्डेय, संगीता शर्मा, नीरू, प्रवेश चावला,मीना महाजन, रोशनी नारंग आदि श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।