खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्मार्ट सिटी व क्राउड सोर्सिंग की सहायता,पाटन एंट्री पॉइंट्स का सौन्दर्यीकरण

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर शहर से पाटन बाईपास,पाटन एंट्री पॉइंट को भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत की समस्त स्मार्ट सिटीज को लगातार 75 घंटे कार्य कर किसी भी एरिया को चुनकर उसके जीर्णोद्धार का कार्य करना जिससे वह क्षेत्र सभी वर्ग की आयु के लोगो के लिए सुरक्षित, घूमने या खेलने योग्य बन सके इस चैलेंज के अंतर्गत जबलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के एंट्री पॉइंट पाटन बायपास को चयनित कर लगातार 75 घंटे में कार्य पूर्ण करने का निश्चय किया गया
M.L.A, जिला कलेक्टर,नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ ने गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम की शुरुवात की इस एंट्री पॉइंट से सर्वप्रथम अतिक्रमण हटाया गया इसके पश्चात वहाँ साफ़-सफाई कर, प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया,ब्रिज की सुन्दरता को संवारने वहाँ पेंटिंग का कार्य कराया गया स्मार्ट सिटी जबलपुर एवं क्राउड सोर्सिंग की सहायता से यह कार्य किया गया है। भविष्य में शहर के समस्त एंट्री पॉइंट्स का भी इसी तरह से सौन्दर्यीकरण किया जायेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page