सेवादल द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि का आयोजन

मैहर दर्पण। भारत में सूचना क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि का आयोजन स्थानीय कार्यालय मैहर करो ना महामारी को देखते हुए सादगी एवं गरिमामय आयोजित किया गया कांग्रेससेवादल दल के जिलाध्यक्ष अरुण तनय मिश्र ने अपने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में सूचना की क्रांति के साथ-साथ पंचायती राज व्यवस्था लागू किए उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मत देने का अधिकार प्रदान किए श्री मिश्र ने राजीव जी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे अद्भुत दूरगामी सोच के नेता थे पक्ष के साथ-साथ विपक्ष में बैठे लोगों के बारे में चिंता करते थे जब अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि आज मैं राजीव जी के वजह से जिंदा हूं 1984 से 19 89 का दौर था इस दौरान राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे और अटल बिहारी बाजपेई विपक्ष के नेता श्री बाजपेई किडनी के बीमारी से जूझ रहे थे ऐसी बीमारी का उपचार भारत में संभव नहीं था डॉक्टरों ने बाजपेई जी को विदेश जाने की सलाह दी आर्थिक तंगी के कारण बाजपेई जी वहां उपचार करवा पाने में सक्षम नहीं थे यह बात कहीं से राजीव जी को पता चल गई की वाजपेई जी ऐसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और राजीव जी ने वाजपेई जी को अपने दफ्तर बुला लिए और उनसे कहा कि भारत की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र भेजा जा रहा है उसमें आप को भी शामिल किया गया राजीव जी ने बाजपेई जी से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप इस मौके का लाभ उठाते हुए अपना उपचार भी करा कर लौटेंगे और बाजपेई जी उक्त बीमारी का उपचार भी वहां कराए और स्वस्थ हुए उक्त बातें अटल बिहारी बाजपेई जी ने स्वयं वर्ष 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था आज की वर्तमान राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा की पहले के नेताओं में आज के नेताओं में कितना बड़ा फर्क आ गया है आज राजनीति का स्तर कितना घटता जा रहा है जिसमें देखो प्रतिशोध ही प्रतिशोध दिखाई दे रहा है इतना बड़ा कदम उठाने के बाद राजीव जी ने कभी भी किसी मंच में बाजपेई जी के संबंध में कभी भी जिक्र नहीं किए उक्त घटना स्वयं बाजपेई जी ने बताई थी आज का दौर वाहवाही का दौरदेखने को मिलता है की मरीज को एक केला देते हुए 20 लोग फोटो खिंचवा कर अखबार में छप बातें हैं सभी ने अपने अपने विचार रखें इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष उदय राज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे मुकेश सेन राजेश सिंह सुरेश कोरी सुनील कोरी को दुलाल रजक मुमताज मोहम्मद अभिषेक सेन कमलेश साकेत विनोद विश्वकर्मा अश्वनी द्विवेदी परशुराम उरमालिया अंबुज तनय मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।



