जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गौ सेवा कर मनाया शंकराचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव

जबलपुर दर्पण। आदित्य वाहिनी और पीठ परिषद जबलपुर द्वारा पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव गोकुल धाम गौशाला में गौ माताओं की सेवा कर तथा उन्हें घास और फल खिलाकर मनाया गया।इस अवसर पर पीठ परिषद के संयोजक डॉ. एच.पी.तिवारी,आदित्य वाहिनी के संयोजक जीवेश पांडे,अनुराग व्यास,सुमित प्यासी,सचिन पटेल,अभय प्यासी,राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।



