सिहोरा दर्पण

सिहोरा जिला आंदोलन: युवाओं और बुजुर्गों ने ठानी अब मिलेगा अधिकार, आमरण अनशन व सिहोरा बंद की तैयारी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जिला सिहोरा के लिए कठिन संकल्प, युवाओं के आत्मदाह करने से आहात हुआ मन,15 नवंबर को आत्मदाह करने निकले युवा को फिर रोका सिहोरा जिला के लिए युवा कर रहा था आत्मदाह ।
लक्ष्य जिला आंदोलन समिति के द्वारा लगातार जिला सिहोरा की मांग एवं कलेक्टर और एस पी पद स्थापना को लेकर चले लम्बे संघर्ष को लेकर चली आ रहीं वर्तमान सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियो के झूठे वादे चुनावी रण नीति ने आज तक प्रस्तावित 2003 में जिला सिहोरा को उसका अधिकार तक नहीं दिया। अब आग की ज्वाला युवाओं के साथ साथ उम्रदराज बुजुर्गों ने भी ये ठाना हैं कि 6 दिसंबर के पहले तक हम जिला सिहोरा का दर्जा दिलाकर रहेंगे।
क्यों रोका युवा को आत्मदाह करने से – 15 नवम्बर को युवक द्वारा किए जा रहे आत्मदाह को रोकते हुए। लक्ष्य जिला समिति ने पुनः पत्रकार वार्ता
माननीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे (नन्हे बब्बू) के निवास स्थान पहरेवा में बचाया गया।

आमरण अनशन के साथ ही सिहोरा अनिश्चित बंद का भी ऐलान –
सिहोरा जिला के आंदोलन की रणनीति बनाने सैकड़ों की संख्या में सिहोरा वासी एकत्र हुए और ऐलान किया कि पूर्व प्रचारक के आमरण अनशन प्रारंभ के साथ ही संपूर्ण सिहोरा बंद का आह्वान होगा।इससे पहले प्रस्तावित सिहोरा जिला के चारो विकासखंडों में ” चलो सिहोरा ” यात्रा निकालकर 9 दिसंबर को विशाल महाकुंभ जोड़ा जाएगा।
पूर्व प्रचारक के दोहराया संकल्प –
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू ने महत्वपूर्ण बैठक में अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि आगामी 6 दिसंबर से जब मैं अन्न का त्याग कर सद बुद्धि यज्ञ प्रारंभ करेंगे और उसके बाद 9 दिसंबर 2025 से में जल का भी त्याग कर देंगे। उन्होंने सिहोरा वासियों से अपील की हैं कि सिहोरा भारत का वह केंद्र बिंदु है जो 1983 के समय से जिले के अधिकार को पाने वर्षों से अपेक्षित है अब मातृभूमि का ऋण चुकाने आगे आना होगा।
2003 को सिहोरा जिला की घोषणा हो जाना और राज्य पत्र प्रकाशित न हो पाना ये बड़ा संघर्ष का विषय इस क्षेत्र के लिए आज भी बना हुआ हैं।

बुजुर्गों ने ठाना हैं इन्हें अधिकार दिलाना है – प्रेसवार्ता में सिहोरा के वरिष्ठ पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश पाण्डे ( नन्हे बब्बू)
, जय प्रकाश दुबे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व विधायक नित्यरंजन खंपरिया काग्रेस पार्टी, नन्द किशोर परोहा भारतीय किसान संघ अध्यक्ष, आर एस एस पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू जी,
साहित्यकार अश्विनी पाठक जी, अधिवक्ता श्रीमति साधना जैन , अधिवक्ता रमेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद श्रीवास्तव, अमोल चौरसिया काग्रेस पूर्व सांसद प्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल, संयोजक अनिल जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी अपनी सहमति और बातें रखते हुए अनुभव सभी के समझ रखें।

अब होगी अधिकार की लड़ाई – प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर करेंगे जन सभा – लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि वह बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, मझौली और सिहोरा के प्रत्येक विकासखंड में प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंच कर उन्हें 9 दिसंबर को सिहोरा में एकत्र होने का आह्वान करेंगे। 9 दिसंबर से सिहोरा में प्रमोद जी के आमरण सत्याग्रह की शुरुआत करने के साथ ही जिला बनने तक के आमरण की शुरुआत चलती रहेगी ।

कठिन निर्णायक संघर्ष के लिए जागा सिहोरा –
सिहोरा में होने वाली इस अप्रिय घटनाओं से आहात होने पर मुख्य बैठक से यह स्पष्ट हो गया कि अब सिहोरा जिला के लिए सिहोरा वासी निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है। सिहोरा वासियों ने अपने उद्बोधन में अब सरकार द्वारा की जा रही लेट लतीफी और सिहोरा की उपेक्षा को आड़े हाथों लेते हुए आर पार के संघर्ष का आवाहन किया। उपस्थित अनेक साथियों ने आमरण अनशन के साथ-साथ सिहोरा बंद का भी निर्णय सभी व्यापारी गणों ने लिया है।

निवेदक – लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा की हैं आगे तैयारी – 18 नवम्बर से 26 नवंबर 2025 तक सिहोरा खितौला घर घर संपर्क एवं पर्चा वितरण अभियान।
20 – 22 नवम्बर को रेस्ट हाउस सिहोरा के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर पर्चा वितरण ।
24- 26 नवंबर को खितौला उपनगर के क्षेत्रों में घर घर जाकर पर्चा वितरण।
23 नवंबर से 2 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा जैसे बाकल, बहोरीबंद, ग्राम कुआं, मझौली, पौड़ा, पान उमरिया, ढीमरखेड़ा, सिलोडी आदि जगहों पर।
04/12/2025 को वाहन रैली जिसका स्वरूप हनुमान जयंती जैस रहेगा।
6 दिसंबर 2025 को माननीय जनप्रतिनिधि पूर्व सांसद, सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक के साथ साथ प्रदेश के मुखिया से भी लक्ष्य जिला सिहोरा कार्यकर्ताओं की टीम जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88