केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगो के जीवन स्तर को बेहतर बनाया:राकेश सिंह

पाटन विधानसभा के दौरे में सड़कों,पुल-पुलिया का लोकार्पण कर ग्रामीणों से किया संवाद
जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ जनहित के कार्य हुए है बल्कि वैश्विक परिदृश्य में देश को सम्मान मिला है। साँसद राकेश सिंह ने चौथे दिन पाटन विधानसभा अंतर्गत मंझौली एवँ पाटन जनपद की ग्राम पंचायतों के दौरे पर कही। श्री सिंह ने भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में ग्रामीण जनो को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी छोटी पंचायतो तक सड़को का जाल बिछ गया है साथ ही पीने के पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सरकार की विकासोन्मुख सोच की वजह से सम्भव हुआ है। किसानों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए, युवाओ को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और माताओ बहिनो को आत्मसमान और सुरक्षित जीवन यापन के लिए योजनाओ को लागू किया जिनसे आज सभी का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। श्री सिंह ने दौरे के चौथे दिन पाटन विधानसभा के मंझौली एवँ पाटन जनपद की ग्राम पंचायतों ककरेहटा, हिनौता, अनघोरा लुहारी, कोनिखुर्द, बनखेड़ी, छीतापाल, दोण्डा, नंदग्राम, सिमरियाघाट, मरहटी, पहरुआ का दौरा कर ग्रामीण जनो से चर्चा भी की।



