आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,ऑडिट पर लगा प्रश्न

जबलपुर दर्पण नप्र सिहोरा। सिहोरा नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराये गये विभिन्न कार्य एवं निर्माण को लेकर आर्डिट पर लगा प्रश्न। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में अपनी बात को कहते हुए सिहोरा नगर पालिका प्रशासन द्वारा आर्डिट में भारी वित्तीय अनियमितताये उजागर होने पर इसकी शिकायत प्रमुख सचिव नगरीय विकास मध्यप्रदेश शासन व जिला कलेक्टर को लिखित देकर उचित जाँच करने की मांग रखी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका प्रशासन को एक आवेदन पत्र भी लिखकर दिया जिसमें नगर पालिका प्रशासन के ऊपर सीधे आरोप लगाते हुए निम्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की। मुख्य रूप से पाई गई आर्डिट में कमियां – एफडीआर के समुचित रिकॉर्ड नहीं रखें गये ,प्रत्येक माह का ब्याज रोकड़ बही में नहीं दर्ज हुये। अनुदान और ऋण का आर्डिट – केन्द्र सरकार के द्वारा निर्धारित अनुदान का कोई भी अनुदान नही दर्शाया गया। वहीँ भौतिक खर्चो का परीक्षण नहीं किया गया। इसके साथ साथ संस्थाओं द्वारा विधुतीकरण साम्रगी,जल प्रदाय साम्रगी, सेनिटेशन साम्रगी,विविध स्टोर हेतु रजिस्टर नहीं रखे गए। वैलेंस शीट चालू वर्ष के फिगर लेकर तैयार की गई। उसमें प्रारंभिक शेष का उल्लेख नहीं किया। क्रय साम्रगी के बिल में जीएसटी कर अलग से नहीं दर्शाया गया। साम्रगी विक्रय करते समय ये नही देखा गया कि विक्रेता ,विक्रय के लिए अधिकृत हैं या नहीं ,नगर पालिका की सुरक्षा निधि के रूप में कितनी देनदारी हैं इसका कोई रिकॉर्ड भी सही तैयार हुआ। इस प्रकार से देखा जाये तो स्पष्ट है कि नगरीय निकाय एवं नगर पालिकाओ के लिए निर्धारित खातों का संधारण किया जाना बिना खातों के सही लेखा जोखा शीर्षो का विश्लेषण नहीं किया जा सकता है। जनहित में आप सभी के सामने उपरोक्त आर्डिट रिपोर्ट में उजागर हुई हैं ।अनियमताओ कि उच्च स्तरीय जांच किया जाना अति आवश्यक हैं।



