जुआ खेल रहे 5 जुआड़ी शहपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। शहपुरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शहपुरा मे रामनाराण सैनी के मकान के पीछे कुछ जुआड़ी ताश के पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे, बल्देव बिलथरे निवासी वार्ड न.8 शहपुरा,सुरेश पटेल निवासी वार्ड न.1 शहपुरा,पिंकू सिंह निवासी रमखिरिया को पकड़ा गया। जुआरियेां एवं फड़ से नगद 20 हजार रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी शहपुरा सुश्री प्रियंका केवट,उप निरीक्षक नन्हेंलाल रजक, सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह, तुलसीराम,आरक्षक विजय बरकडे, रोहित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



