बिजली के बढ़े,बिलों को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। पाटन विद्युत मंडल डिवीजन मे पदस्थ अधिकारियों कर्मचारी की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा पाटन विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया पाटन विद्युत मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव में लगातार खराब हो रहे ट्रांसफार्मर का मामला हो या फिर बिजली के बढ़े अनाप-शनाप बिलों का मामला हो इन सभी अनिमितताओ के विरोध में आज पाटन नगर से सैकड़ों की तादात में काग्रेशी एकत्रित होकर बरगी विधायक संजय यादव,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठा. विक्रम सिंह,राधेश्याम चौबे, वीरेन्द्र चौबे,बबुआ शुक्ला,सम्मति सैनी,कांग्रेस पार्टी के सचिव एव कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों युवाओं व किसानो के साथ बिजली के बढे बिलों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई अगर जल्द से जल्द बढ़े बिल वापिस नही लिए गए तो उग्र आंदोलन होगा।




